टीचर की ड्यूटी और हमेशा छह लोग ही रहेंगे

एक टीचर की ड्यूटी अफ्रीका के जंगली आदिवासी क्षेत्र में लगी!
टीचर (पहले दिन) - बच्चों, पहले वाले टीचर कैसे थे?
बच्चे - स्वादिष्ट... उन्हें पकाकर खाने में मजा आ गया...!!!
टीचर तुरंत नौकरी छोड़ कर भागे वहां से!

पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...!
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...।
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!


 Category : Hindi   Posted By : Admin   on 2021-09-20 04:39:22

Ads

Related Post

Login


May I Know You

  • System » Unknown
  • Browser » Unknown
  • IP Address » 216.73.216.23